फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   system in up is not good

यूपी: प्रदेश में बड़े फेरबदल के संकेत दिए शिवपाल ने

Thu, 06 Jun 2013 12:39 AM IST
कानपुर/ब्यूरो
कानपुर/ब्यूरो Updated Thu, 06 Jun 2013 12:39 AM IST
विज्ञापन
system in up is not good

प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल हो सकता है। इसके संकेत प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में दिए।

विज्ञापन


उन्होंने मंच से कहा कि प्रदेश की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने की जरूरत है। यह काम जल्द ही किया जाएगा। कहा कि पूर्व सरकार के समय जो अव्यवस्थाएं पैदा की गई थी वे अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन


यह भी कहा कि नौकरशाही काम नहीं करना चाहती है। इसे भी ठीक करना होगा। प्रदेश के जनपदों से लगातार अधिकारियों की लापरवाही की शिकायतें आ रही हैं। जिसे गंभीरता से लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व की बसपा सरकार ने पिछड़ों के साथ काफी अन्याय किया है। नौकरशाही के बल पर और अन्य तरीकों से इन लोगों को प्रताड़ित किया गया।

यही वजह है कि पिछड़े वर्ग के लोगों में काफी गुस्सा है। जिसका असर आगामी लोकसभा चुनाव में दिखेगा। पिछड़ी जाति के लोगों ने खेत खलिहान से लेकर देश को आजादी दिलाने तक विशेष भूमिका निभाई है।

ऐसे कर्मवीरों की कांग्रेस और भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टियों ने हमेशा उपेक्षा की। इस मौके उन्होंने कानपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी राजू श्रीवास्तव और अकबरपुर सीट से प्रत्याशी लाल सिंह तोमर को भारी बहुमत से जिताने की भी अपील की। कार्यकर्ताओं से उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।


सम्मेलन में कानपुर के अलावा, मेरठ, सहारनपुर और आजमगढ़ मंडल से भी पार्टी से जुड़े पदाधिकारी पहुंचे। सभी अपने साथ समर्थकों की भीड़ भी लेकर आए थे।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से कैबिनेट मंत्री बलराम यादव, गायत्री प्रसाद प्रजापति, प्रेमदास कठेरिया, रामआसरे विश्वकर्मा, जयप्रकाश, शिवकुमार बेरिया, अरुणा कोरी, लीलावती कुशवाहा, विद्यावती, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, महानगर अध्यक्ष चंद्रेश सिंह, लोहिया वाहिनी के महासचिव अरुण यादव सहित विधायक, सांसद और भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed