फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Swami prasad maurya slams modi and mulayam

‘मोदी हैवान, मुलायम सियासी भेड़िया’

Fri, 28 Feb 2014 12:02 PM IST
Updated Fri, 28 Feb 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
Swami prasad maurya slams modi and mulayam

विधानसभा में नेता विरोधी दल और बसपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने मोदी को ‘हैवान’ और सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को सियासी ‘भूखा भेड़िया’ तक कह डाला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी न पिद्दी न पिद्दी का शोरबा जैसी है।

विज्ञापन


मौर्य शहर में लोकसभा उम्मीदवार ठाकुर जयवीर सिंह की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शिरकत करने आए थे।

दोनों पर बरसे मौर्य

Swami prasad maurya slams modi and mulayam

नेकपुर में मीडिया से उन्होंने कहा कि मोदी और मुलायम के माथे पर दंगों में कत्ल होने वालों के खून के दाग हैं। यह दोनों लाशों पर सियासत कर प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। मोदी हैवान और मुलायम सियासी भूखे भेड़िया हैं।

उन्होंने गोधरा कांड न रोक पाने का जिम्मेदार नरेंद्र मोदी को ठहराया। मोदी के लिए बोले कि इंसानियत का कत्ल करने वाले इंसान नहीं हो सकते हैं। मोदी पीएम बने तो पूरा देश जल उठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'यूपी जल रहा है'

Swami prasad maurya slams modi and mulayam

उन्होंने कहा कि यूपी जल रहा है। सपा सरकार ने गुंडों, माफिया, मवालियों को लूटने का लाइसेंस दे रखा है। सपा सरकार में पौने दो साल में 115 दंगे हो चुके हैं। आईबी रिपोर्ट के मुताबिक इनमें 14 बड़े दंगे हैं।

मुजफ्फर नगर के हालात अब भी ठीक नहीं हैं। 10 हजार से ज्यादा लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। आम आदमी पार्टी न पिद्दी न पिद्दी का शोरबा है। इस पार्टी का यूपी में कोई असर नहीं है।

विज्ञापन

सपा पर बरसे मौर्य

Swami prasad maurya slams modi and mulayam

मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर न‌िशाना साधते हुए कहा क‌ि उनका दिल्ली में भी सूपड़ा साफ होगा।

थर्ड फ्रंट उन राजनीतिक दलों की पैदाइश है, जिनका कोई वजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि बीएसपी सभी सूबों में चुनाव लड़ेगी। गठबंधन पर फैसला चुनाव के बाद होगा। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed