{"_id":"60da030b8ebc3e735d28f6b2","slug":"zila-panchayat-election-will-be-held-in-transparent-manner-sultanpur-news-lko584560699","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारदर्शी तरीके से होगा जिपं अध्यक्ष का चुनाव : मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारदर्शी तरीके से होगा जिपं अध्यक्ष का चुनाव : मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। प्रदेश में विपक्षी दल भले ही भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हों लेकिन पंचायत चुनाव में सरकार किसी धांधली के पक्ष में नहीं है। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पारदर्शी तरीके से होगा। यह बातें कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहीं। वे रविवार की देर शाम क्षेत्र के कोथराकलां गांव में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
लंभुआ क्षेत्र के कोथरा कलां स्थित लालजी सिंह महाविद्यालय में रविवार की देर शाम आयोजित एक निजी कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि खुद मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी पारदर्शी चुनाव के पक्षधर हैं।
इसके लिए किसी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग नहीं किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि विपक्षियों के पास कोई मुद्दा ही नहीं रह गया है। लिहाजा, वे रोजाना अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। किसी न किसी मुद्दे पर सरकार को घेरने की उनकी योजना विफल हो जा रही है।
विज्ञापन
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष सिंह ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में मौजूद डीडीओ डॉ. डीआर विश्वकर्मा, डीसी मनरेगा विनय श्रीवास्तव से उन्होंने जिले में विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इस मौके पर संजय सिंह बबलू, शिवांश सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह, हरेंद्र प्रताप सिंह, राम मिलन समेत कई लोग मौजूद रहे।