फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Youth who went fishing died by drowning in Gomti

Sultanpur News: मछली पकड़ने गए युवक की गोमती में डूबकर मौत

Mon, 16 Oct 2023 11:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 16 Oct 2023 11:03 AM IST
विज्ञापन
Youth who went fishing died by drowning in Gomti
सुल्तानपुर। रेलवे पुल के पास रविवार सुबह एक युवक जाल लेकर गोमती नदी में मछलियां पकड़ने गया था। अचानक गहराई में चले जाने से वह नदी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से उसका शव नदी से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र के वल्लीपुर गांव निवासी सूरज निषाद (40) मछली पकड़ने का काम करता था। रविवार सुबह करीब आठ बजे वह घर से मछली पकड़ने के लिए जाल लेकर गोमती नदी के रेलवे पुल के पास गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक नदी में जाल डालने के बाद वह आगे की ओर बढ़ने लगा। इसी बीच वह नदी में डूब गया।
विज्ञापन



आसपास मौजूद लोगों ने सूरज के नदी में डूबने की जानकारी उसके घर पर दी। आननफानन घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। सूरज की तलाश के लिए नदी में गोताखोर उतारे गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कोतवाली नगर पुलिस को भी दी। गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद सूरज का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। उसकी मौत से परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed