{"_id":"588637914f1c1ba333cf40b3","slug":"youth-must-follow-subhash-chandra-bose-s-principals","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘युवा वर्ग नेताजी के आदर्शों पर चलने का लें संकल्प’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘युवा वर्ग नेताजी के आदर्शों पर चलने का लें संकल्प’
Amarujala Bureau
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
पुरस्कार वितरण समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल की तरह इस बार भी भारत-भारती संस्था ने सोमवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती मनाई। संस्थान के 37वें वार्षिकोत्सव एवं अलंकरण समारोह में विविध क्षेत्रों की चयनित विभूतियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 120वें जन्म दिवस पर सोमवार को भारत-भारती के तत्वावधान में 37वां वार्षिक अलंकरण समारोह का आयोजन महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के क्षत्रिय भवन में किया गया। नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के माल्यार्पण के बाद विचार गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डॉ. सुधाकर सिंह ने वोट के प्रतिशत को शत-प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एमजीएस इंटर कॉलेज के प्रबंधक सिंह ने कहा कि समाज में बहुत से अच्छे कार्य करने वाले हैं, लेकिन उन्हें पहचान नहीं मिलती। साहित्यकार कमल नयन पांडेय, भारत-भारती संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सुंदरलाल टंडन आदि ने भी मौके पर विचार रखे। पंचवार्षिक चिरंजीवी नेताजी सुभाषचंद्र बोस अवार्ड देने की घोषणा सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को देने की लिए की गई।
विज्ञापन
किसी कारणवश उनके नहीं पहुंचने पर यह अवार्ड सुरक्षित रखा गया है। इस मौके पर सरदार बलदेव सिंह, अब्दुल करीम, दिलीप बरनवाल, राजीव बरनवाल, प्रदीप पारोलिया समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।