फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   youth dip in pond

तालाब में डूबने से युवक की मौत

Tue, 21 Jul 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
youth dip in pond
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। घर से बाजार के लिए निकला युवक गांव के बाहर सड़क के किनारे स्थित तालाब के पास पैर फिसलने से पानी में डूब गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे तालाब से बाहर निकाल कर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के हांसापुर गांव निवासी महेश कुमार (30) पुत्र छब्बू मंगलवार को दोपहर में घर से बाजार जा रहा था। करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर सड़क किनारे स्थित तालाब में पैर फिसलने से डूब गया। लोगों की मदद से उसे तालाब से बाहर निकालकर सीएचसी मोतिगरपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक केसी यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक महेश के परिवार में पत्नी पूनम के अलावा पुत्र अभिषेक (5) व एक वर्षीय पुत्री मानवी है। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed