{"_id":"60c259ba8ebc3ec94f24b83a","slug":"youth-died-in-road-accident-sultanpur-news-lko581878922","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
हलियापुर (सुल्तानपुर)। आरा मशीन पर लकड़ी चिराने पहुंचे युवक को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र के पूरे बढ़ई मजरे तेंधा निवासी श्याम बहादुर विश्वकर्मा (38) पुत्र राम केवल फर्नीचर का मिस्त्री था। बृहस्पतिवार को श्याम बहादुर हलियापुर कस्बे में लगी आरा मशीन पर लकड़ी चिराने पहुंचा था। आरा मशीन के समीप ही श्याम बहादुर खड़ा था। तभी तेज रफ्तार एक डंपर ने उसे रौंद दिया। हादसे में श्याम बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर उसके चालक नरपत सिंह ग्राम नौखेड़ा थाना कोलैथ जिला बीकानेर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। एसओ सैफुल्लाह अहमद ने बताया कि मृतक की पत्नी शालू की तहरीर पर केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। श्याम बहादुर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।