{"_id":"b4d91ac280a25bb005da76b23d39c379","slug":"youth-congress-members-sent-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश अध्यक्ष समेत 20 युवा कांग्रेसी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश अध्यक्ष समेत 20 युवा कांग्रेसी भेजे गए जेल
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 04 Aug 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। नूरपुर तिहरे हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच कराने की मांग को लेकर एसपी ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार किए गए युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत 20 युवा कांग्रेसियों की पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। सिटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में दाखिल की गई कांग्रेसियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए बुधवार की तिथि नियत की गई है।
विज्ञापन
कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के नूरपुर में बीते दिनों हुए तिहरे हत्याकांड की सीबीसीआईडी जांच कराए जाने की मांग को लेकर युवा कांग्रेसियों ने सोमवार को एसपी ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई थी। पुलिस ने युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अंकित परिहार, लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी, प्रदेश महासचिव राहुल त्रिपाठी, तेजबहादुर पाठक, सुब्रत सिंह सनी, रीतेश सिंह रजवाड़ा, अंकित शुक्ल 20 कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन