{"_id":"697b3ea47d452723ab0d0beb","slug":"young-woman-went-missing-from-her-home-after-being-stopped-from-talking-on-mobile-phone-in-sultanpur-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बहन मोबाइल पर एक लड़के से करती थी बात, भाई ने रंगे हाथ पकड़ लिया; फिर जो हुआ... नहीं होगा यकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बहन मोबाइल पर एक लड़के से करती थी बात, भाई ने रंगे हाथ पकड़ लिया; फिर जो हुआ... नहीं होगा यकीन
Thu, 29 Jan 2026 04:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 Jan 2026 04:34 PM IST
सार
सुल्तानपुर में बहन मोबाइल पर एक लड़के से बात करती थी। भाई ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद से युवती घर से लापता है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में मोबाइल पर बात करने से रोकने पर एक युवती अपने घर से लापता हो गई। खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं चला। युवती के भाई ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी 19 वर्षीय बहन छह माह से मोबाइल से एक अनजान युवक से बात करती थी। मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे बहन उसी नंबर पर बात कर रही थी। उसने देखा तो उसका मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया।
विज्ञापन
इस बात से नाराज होकर बुधवार दोपहर 01:30 बजे बहन घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन, उसका पता नहीं चल सका। इसी बीच बहन के मोबाइल पर उसी नंबर से बार-बार फोन आ रहा था, जिस पर वह बात करती थी।
विज्ञापन
पीड़िता के भाई के मुताबिक, वह मोबाइल नंबर ट्रूकालर पर मो. सैफ के नाम से दिख रहा है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल के आधार पर युवती व उससे बात करने वाले युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है।