{"_id":"65984e9e122297c980091454","slug":"young-man-dies-due-to-lightning-girl-burnt-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-7817-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिजली गिरने से युवक की मौत, युवती झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिजली गिरने से युवक की मौत, युवती झुलसी
Sat, 06 Jan 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार दोपहर बाद हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई जबकि युवती झुलस गई। बनमई गांव में बिजली की चपेट में आने से एक गोवंश की भी मौत हो गई। चार विद्युत उपकेंद्रों के बंद होने से करीब तीन लाख की आबादी प्रभावित है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया लेकिन फसलों को फायदा पहुंचा है। मौसम विभाग ने आसमान साफ होते ही ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।
जिले में दो दिनों से छाई बदली शुक्रवार को भी बरकरार रही। दोपहर बाद करीब तीन बजे घने बादल से अंधेरा छा गया। थोड़ी देर मेें ही तेज बारिश शुरू हो गई। इस बीच गरज के साथ दो थाना क्षेत्रों में बिजली गिरी। इस दौरान कोतवाली नगर क्षेत्र के रतनपुर निवासी सुशील निषाद (44) अपने घर के पास बड़हल के पेड़ के नीचे जमा पानी निकाल रहे थे।
अचानक उनके ऊपर बिजली गिर पड़ी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पेड़ भी धराशायी हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन सुशील को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घाेषित कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ओदरा गांव निवासी भगवानदीन निषाद की 22 वर्षीय पुत्री सावित्री पानी से बचाव के इंतजाम में लगी थी। अचानक उसके ऊपर बिजली गिर पड़ी जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बनमई गांव में उद्धव सिंह की गाय पर बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। एडीएम वित्त मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि घटनाओं की सूचना मिली है। लेखपालों की रिपोर्ट पर पीड़ितों को उचित सहायता दिलाई जाएगी।
दोपहर बाद हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर की सड़कों के किनारे जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। मौसम विभाग ने करीब आठ एमएम बारिश रिकॉर्ड की है। बारिश से फसलों को फायदा पहुंचा है। जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने बताया कि किसानों के लिए इतनी बारिश लाभकारी साबित हुई है।
नरेंद्र देव कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को हल्के बादल छाए रहने व कुछ क्षेत्रों में मामूली बारिश होने का अनुमान है। दिन भर बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
लाखों लोग बिजली को तरसे
बेमौसम बारिश से जिले के चार विद्युत उपकेंद्र अचानक बंद हो गए। इससे करीब तीन लाख की आबादी प्रभावित हो गई है। पहले से खराब चल रहा दियरा उपकेंद्र जैसे ही चालू हुआ, कुछ देर बाद बरसात शुरू हो गई। इसके बाद फिर बंद हो गया। जेई ने बताया कि शाम तक फॉल्ट का पता नहीं चला था। बरसात के बीच ही करौंदीकलां उपकेंद्र भी अचानक बंद हो गया। शाम तक उसे भी चालू नहीं किया जा सका था। इसी बीच कुड़वार व देर रात हाईटेंशन लाइन में खराबी से शहर के ट्रांसपोर्टनगर उपकेंद्र की आपूर्ति भी बाधित हो गई। कुड़वार, दियरा, करौंदीकलां व टीपीनगर उपकेंद्र बंद होने से करीब तीन लाख की आबादी अंधेरे में है। अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह ने कहा कि इंजीनियरों को अपने क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।