फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   young lady died due to fell the marble on his head

बंदरों की उछलकूद में छात्रा के सिर पर गिरी ईंट, मौत

Thu, 22 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
young lady died due to fell the marble on his head
- फोटो : अमर उजाला
बंदरों की उछलकूद के दौरान मकान के छज्जे से एक ईंट कॉलेज जा रही छात्रा के सिर पर गिर गई। इससे छात्रा सड़क पर ही गिर पड़ी। आननफानन में लोगों ने लहूलुहान छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा के वार्ड नंबर चार निवासी मुन्ना की पुत्री रुकसिया बानों (18) क्षेत्र के मंगलम डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बृहस्पतिवार सुबह वह घर से कॉलेज के लिए निकली थी। वह थोड़ी दूर पहुंची थी कि एक मकान पर कुछ बंदर उछलकूद कर रहे थे।
विज्ञापन


रुकसिया जैसे ही मकान की ओर से गुजरी तभी छज्जे से एक ईंट लुढ़क कर छात्रा के सिर पर गिर पड़ी। ईंट लगते ही छात्रा जमीन पर गिर पड़ी। लोगों ने दौड़कर छात्रा को उठाया। लहूलुहान हालत में लोग छात्रा को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की मौत की सूचना पर कोहराम मच गया। पीड़ित के घर लोगों का तांता लग गया। हादसे के बाद लोगों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। लोगों का कहना था कि क्षेत्र के आसपास के जंगलों में सैकड़ों बंदरों को बाहर से लाकर छोड़ा गया है।

इन्हीं बंदरों में तमाम ने कस्बे को अपना आशियाना बना लिया है। आए दिन बंदर लोगों पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। लोगों का आरोप था कि कई बार बंदरों की धर-पकड़ के लिए वन विभाग के अधिकारियों से कहा गया लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी।


डीएफओ आरए प्रसाद ने कहा कि छात्रा की मौत बहुत दुखद है। आज तक ऐसी घटना नहीं सुनी। किसी ने बंदरों के उपद्रव की सूचना नहीं दी है। पूरे मामले की जांच मुसाफिरखाना के रेंजर को सौंपेंगे। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed