फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Yogendra Pratap Singh elected chairman unopposed

Sultanpur News: योगेंद्र प्रताप सिंह सहकारी बैंक के निर्विरोध सभापति निर्वाचित

Sat, 24 Jun 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 24 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Yogendra Pratap Singh elected chairman unopposed
सुल्तानपुर। सहकारी बैंक के सभापति के हुए चुनाव में शुक्रवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी योगेंद्र प्रताप सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ किसी ने अपना नाम निर्देशन पत्र नहीं दाखिल किया। प्रक्रिया पूरी करने के बाद शाम को निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन की घोषणा की।
विज्ञापन



सहकारी बैंक सभापति के लिए शुक्रवार की सुबह मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन के दौरान सिर्फ कादीपुर के लक्ष्मणपुर निवासी भाजपा समर्थित प्रत्याशी योगेंद्र प्रताप सिंह ने पर्चा भरा। और किसी के नामांकन न दाखिल करने पर शाम को निर्वाचन अधिकारी अमित सिंह ने योगेंद्र प्रताप सिंह को निर्वाचित घोषित करते हुए विजय का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन



चुनाव में प्रदेश सहकारी बैंक के लिए सुनील वर्मा व वरुण राज त्रिपाठी को डेलीगेट चुना गया। पांच डेलीगेट के नामांकन पत्र जांच में निरस्त कर दिए गए। नतीजे की घोषणा के बाद नव निर्वाचित चेयरमैन योगेंद्र प्रताप सिंह का भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा व एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने स्वागत किया। उन्होंने पार्टी के नेताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीत के बाद बिजेथुआ धाम में हनुमानजी का दर्शन करने जाते समय कादीपुर पटेल चौक में लोगों ने उनका स्वागत किया। पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि सहकारिता आंदोलन को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार से सहकारी बैंक को उपयोगी बनाया जाएगा। इस मौके पर विधायक राजेश गौतम, वीरेंद्र प्रताप सिंह व राजमणि वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed