{"_id":"6ad279af2a5d0145f700cf92","slug":"trials-for-three-sports-will-be-held-at-the-stadium-on-october-22-and-23-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-167446-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: स्टेडियम में 22 व 23 अक्तूबर को होंगे तीन खेलों के ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: स्टेडियम में 22 व 23 अक्तूबर को होंगे तीन खेलों के ट्रायल
Sat, 17 Oct 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में तीन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में 22 और 23 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से होंगे।
शुक्रवार को जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि सीनियर पुरुष वॉलीबॉल के जिला स्तरीय ट्रायल 22 अक्तूबर को होगा, जबकि जूनियर बालक बास्केटबॉल और सीनियर महिला हैंडबॉल के ट्रायल 23 अक्तूबर को आयोजित किए जाएंगे। इन सभी खेलों के मंडल स्तरीय ट्रायल 23 और 24 अक्तूबर की दोपहर दो बजे से होंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं 28 से 31 अक्तूबर तक होंगी। वॉलीबॉल बस्ती में, बास्केटबॉल अलीगढ़ में और हैंडबॉल झांसी में आयोजित की जाएंगी। बताया कि मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए मूल आधार कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र व पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है।