फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Yashraj and Yuvraj will show their talent in shooting

Sultanpur News: शूटिंग में प्रतिभा दिखाएंगे यशराज व युवराज

Thu, 14 Sep 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 14 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Yashraj and Yuvraj will show their talent in shooting
लंभुआ (सुल्तानपुर)। नगर पंचायत लंभुआ के बूधापुर निवासी सगे भाइयों ने अचूक निशानेबाजी की है। बीते दिनों इंदौर व दिल्ली में हुई प्री-नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में दोनों के बेहतरीन प्रदर्शन से उनका चयन अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयन से गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन




पूर्वी उत्तर प्रदेश में तहसीलदार के पद पर तैनात उमेश कुमार सिंह का घर लंभुआ नगर पंचायत के बूधापुर गांव में है। उनके दो पुत्रों में बड़ा युवराज और छोटा यशराज है। राज्यवर्द्धन सिंह राठौर को आदर्श मान जुनून की हद तक निशानेबाजी के शौकीन दोनों भाई अपने अचूक निशानों से नित नए सोपान गढ़ रहे हैं। कई प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखा चुके दोनों भाइयों ने प्री-नेशनल में भी बढ़िया प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन



बीते दिनों दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 42वीं नार्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में यशराज ने हिस्सा लिया। यशराज का जूनियर वर्ग की डबल ट्रैप स्पर्धा में नेशनल के लिए चयन हुआ है। इंदौर के आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट एमएचओडब्ल्यू में आयोजित 32वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में भी यशराज का जूनियर वर्ग की सिंगल ट्रैप स्पर्धा में नेशनल के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनके बड़े भाई युवराज का इंदौर में हुए सीनियर वर्ग की डबल ट्रैप स्पर्धा में नेशनल के लिए चयन हुआ है। मां विनीता सिंह ने बताया कि दोनों का नेशनल प्रतियोगिता में चयन के बाद परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed