फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   X MP's brother produce pistol in remand

पूर्व सासंद के भाई ने बरामद कराया तमंचा

Thu, 14 Jan 2016 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन

हाजी मैनुद्दीन हत्याकांड में जेल में निरुद्घ पूर्व सांसद मो. ताहिर   खां के भाई सलमान को पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने पूर्व सासंद के भाई को जेल में दाखिल कर दिया। उधर, पूर्व सांसद के भाई के अधिवक्ता ने तमंचा बरामदगी की कार्रवाई को फर्जी बताते हुए सीजेएम को प्रार्थनापत्र दिया है।

विज्ञापन



कोतवाली नगर क्षेत्र में ग्राम पूरे बेचू खां पांचोपीरन निवासी हाजी मैनुद्दीन की चुनावी रंजिश को लेकर 14 दिसंबर 2015 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे नाराज लोगों ने पूर्व सांसद मो. ताहिर खां के मकान व हॉस्टल पर धावा बोलकर आग लगाने के साथ ही उनके चार पहिया दो वाहन व एक मोपेड को आग के हवाले कर दिया था। मामले में पूर्व सांसद के पिता इरफान गनी खां, भाइयों सोनू उर्फ रिजवान, सलमान व फुरकान के खिलाफ हत्या केस दर्ज किया। चारों नामजद आरोपी जेल में निरुद्घ हैं।
विज्ञापन


 कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल में निरुद्घ पूर्व सांसद के भाई सलमान को तमंचा बरामद करने के लिए रिमांड पर लिया। नगर कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि आरोपी सलमान की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा शहर के सौरमऊ रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ी से बरामद कर लिया गया है। आरोपी सलमान को जेल में दाखिल करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सलमान के अधिवक्ता अब्बास अहमद खां ने पुलिस रिमांड की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। उन्होंने सीजेएम को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि पुलिस ने तमंचा बरामदगी की कर्रवाई फर्जी तरीके से की। कहा है कि आरोपी ने तमंचा बरामद होने का कोई स्थान नहीं बताया है। पुलिस ने मनमानी तरीके से बरामदगी दिखा दी है। उन्होंने आरोपी का रिमांड आर्म्स एक्ट के तहत नहीं लेने की मांग की है। इसकी शिकायत डीएम से भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed