फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Workers should unite to win at every booth: Nandi

हर बूथ पर जीत के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता : नंदी

Tue, 13 Feb 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 13 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Workers should unite to win at every booth: Nandi
सुल्तानपुर। लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। अबकी चुनाव में सभी सीटों पर कमल खिलेगा। पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। ये बातें सोमवार को लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहीं। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर भाजपा को जीत दिलाना ही हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन


शहर के दरियापुर रोड पर भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर बूथ पर जीत दिलाने के लिए अभी से जुट जाएं। यह चुनाव कार्यालय अब सभी चुनावी गतिविधियों का केंद्र होगा। अबकी बार 400 के पार के नारे को साकार रूप देना है।
विज्ञापन


लोकसभा क्षेत्र प्रभारी दुर्गेश त्रिपाठी व लोकसभा क्षेत्र संयोजक जगजीत सिंह छंगू ने बूथ जीतो-चुनाव जीतो का मंत्र दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के अभियानों में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन, पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश पांडेय, विधायक राजेश गौतम, पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी, पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह व सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार आदि मौजूद रहे।




कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
धम्मौर। क्षेत्र के एक निजी मैरिज लाॅन में सोेमवार को हुई भाजपा की बैठक में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व लोकसभा क्षेत्र प्रभारी नंद गोपाल गुप्ता नंदी विलंब से पहुंचे। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर निर्देश दिए। इस मौके प्रदीप शुक्ल, महेश सिंह, इंद्र नारायण, शिवकुमार यादव, सुनील पांडेय, नंदलाल पाल, रविप्रकाश, राम प्रकाश, राम जतन, राजेश यादव व संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed