{"_id":"67fd57dab1fb55670803ce04","slug":"work-on-incomplete-road-started-waterlogging-removed-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-130601-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अधूरी सड़क का काम शुरू, जलभराव को किया दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अधूरी सड़क का काम शुरू, जलभराव को किया दूर
Tue, 15 Apr 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
बंधुआकलां-धम्मौर मार्ग के अधूरी सड़क पर डाली जा रही पाइप।
बंधुआकलां (सुल्तानपुर)। लोक निर्माण विभाग ने 38 लाख रुपये की लागत से निर्मित बंधुआकलां-धम्मौर मार्ग की अधूरी सड़क का काम सोमवार से शुरू कर दिया है। लोनिवि के प्रांतीय खंड ने सड़क निर्माण के समय जलनिकासी के लिए सड़क के बीच कुछ जगह छोड़ दिया था। इसकी वजह से सड़क पर ही गड्ढा हो गया था और पानी जमा हो रहा था। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे थे।
ग्रामीणों की इस समस्या को अमर उजाला ने पांच अप्रैल के अंक में विभाग ने छोड़ी आधी अधूरी सड़क, राहगीर हो रहे परेशान शीर्षक से प्रकाशित खबर में उठाया था। खबर का संज्ञान में लेते हुए विभाग ने सोमवार से रुका हुआ काम शुरू करा दिया। है इस सड़क को बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने साढ़े 38 लाख रुपये का बजट पास किया था।
इसमेंं आबादी वाले भाग में 200-200 मीटर की सीसी रोड के अलावा 300 मीटर डामरीकरण किया जाना था। इसे विभाग ने बना भी दिया। सड़क के मध्य में जलनिकासी के लिए पाइप डालने के लिए खोद दिया गया लेकिन पाइप नहीं डाली गई। इससे लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी एक जगह सड़क पर जमा हो रहा था। सोमवार को लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी भेजकर जलनिकासी के लिए पाइप लगाया और जलभराव को दूर किया। अधूरी सड़क अब बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विभाग के जेई अमरदीप ने बताया कि ग्रामीण दो दिन तक अपने घरों से निकलने वाला पानी रोकें तो जल्द से जल्द सीसी की ढलाई भी कर दी जाएगी। प्रधान प्रतिनिधि महताब आलम ने कहा कि विभाग को सीसी रोड की ढलाई के लिए पूरा सहयोग किया जाएगा। ग्रामीणों के घरों का पानी दो दिनों के लिए सड़क पर बहने से रोका जाएगा।