फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Women to Advance on the Path of Self-Employment; Preparations Underway

Sultanpur News: स्वरोजगार की राह पर बढ़ेंगी महिलाएं, तैयारी शुरू

Mon, 20 Apr 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 20 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Women to Advance on the Path of Self-Employment; Preparations Underway
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई रणनीति बनाई है। स्वरोजगार की इच्छुक महिलाओं को चिह्नित कर उन्हें न सिर्फ रोजगार के टिप्स दिए जाएंगे। प्रशिक्षण देकर सीधे काम से जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर डेटा जुटाने का काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में मिशन के तहत 16 हजार स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे लगभग 1.70 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। जिला मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव के मुताबिक ब्लॉक मिशन प्रबंधकों से स्वरोजगार की इच्छुक महिलाओं का विस्तृत ब्योरा मांगा जा रहा है। सूची तैयार होते ही संबंधित क्षेत्र के अनुसार प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इसके बाद महिलाओं को विभागीय योजनाओं से जोड़कर स्वरोजगार शुरू कराया जाएगा। मिशन के तहत महिलाओं को उद्यम, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अवसर दिए जाएंगे। खास बात यह है कि समूह की सामूहिक ताकत के जरिये महिलाओं को बाजार, ऋण और प्रशिक्षण तीनों स्तर पर सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन


ऐसे बदलेगी तस्वीर
इच्छुक महिलाओं का ब्लॉक स्तर पर चयन
क्षेत्रवार प्रशिक्षण की होगी व्यवस्था
विभागीय योजनाओं से जोड़ा जाएगा
समूह के जरिये ऋण व बाजार की सुविधा
स्वरोजगार से बढ़ेगी आय और आत्मनिर्भरता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed