फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Women demonstrated at the Collectorate

Sultanpur News: महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Wed, 01 Oct 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 01 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Women demonstrated at the Collectorate
कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देती समूह की महिलाएं। -संवाद
अमेठी सिटी। बहादुरपुर ब्लॉक की 34 ग्राम पंचायतों से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए बकाया पारिश्रमिक दिलाने की मांग की।
विज्ञापन



महिलाओं ने बताया कि वह आंगनबाड़ी केंद्रों पर ड्राई राशन तैयार करने का कार्य करती हैं। वर्ष 2021 का पारिश्रमिक उन्हें 21 अक्तूबर 2022 को मिला था, लेकिन उसके बाद से अब तक उन्हें कोई भुगतान नहीं हुआ। उनका कहना है कि वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 का पारिश्रमिक बकाया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार काम करने के बावजूद भुगतान न मिलने से वे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं।
विज्ञापन




अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का निवारण नहीं हुआ। महिलाओं ने डीएम से मांग की कि सभी वर्षों का बकाया भुगतान शीघ्र कराया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। प्रदर्शन में सबीना, किरन, संध्या, राजेश्वरी, सुनीता, विता, माधुरी और गीता सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे उग्र आंदोलन को मजबूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed