फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   wolf carried away four-month-old child sleeping next to his mother in Bahraich

आदमखोर से सहमे लोग: मां के पास सो रहे चार माह के मासूम को उठा ले गया भेड़िया, तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग

Sun, 07 Dec 2025 12:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Dec 2025 12:49 PM IST
सार

बहराइच में ग्रामीण आदमखोर जानवरों से सहमे हुए हैं। ताजा घटना में घर में घुसा भेड़िया मां के पास सो रहे चार माह के मासूम को उठा ले गया। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

विज्ञापन
wolf carried away four-month-old child sleeping next to his mother in Bahraich
सुभाष की फोटो, और बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बहराइच से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां शनिवार देर रात एक भेड़िया घर में घुसकर मां के पास सो रहे चार माह के मासूम को उठा ले गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। घटना से घर में चीख पुकार मची है। ग्रामीणों में दहशत फैली है।  
विज्ञापन


घटना कैसरगंज क्षेत्र के गोड़हिया नंबर-3 के मजरे मल्लाहनपुरवा की है। यहां घर में घुसे भेड़िये ने मां के आंचल में सो रहे चार माह के मासूम को उठा ले गया। घटना आधी रात करीब 12:30 बजे की है। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। गांव वालों के साथ मिलकर घरवाले उसे लगातार तलाश करते रहे। लेकिन, खबर लिखने तक उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

भेड़िया कमरे में घुसा और मासूम को उठा ले गया

गांव निवासी संतोष का चार माह का बेटा सुभाष अपनी मां किरण के साथ घर के अंदर सो रहा था। आधी रात को एक भेड़िया कमरे में घुसा और मासूम को उठाकर भाग गया। बच्चे की चीख और अचानक हलचल से मां की नींद खुल गई। उसने बच्चे को गायब देखा तो चीखने लगी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने जंगल व खेतों की ओर तलाश शुरू की। लेकिन, मासूम का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि संतोष और किरण की शादी को दो वर्ष हुए हैं। सुभाष उनका इकलौता बेटा था। घटना के बाद मां किरण का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और ग्रामीण लगातार मासूम की तलाश में जुटे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो ऐसी घटनाएं आगे भी देखी जा सकती हैं। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 

ग्रामीणों ने की सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई महीनों से भेड़ियों का आतंक बढ़ गया है। कई बार गांव के आसपास देखा गया। लेकिन, जिम्मेदारों की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। अब हालात और खतरनाक होते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई, वन विभाग की टीम तैनात करने और गांव में सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed