{"_id":"6abd5b1f8fc153a6f30a30ed","slug":"witness-sub-inspector-and-sp-leader-summoned-in-bjp-mlc-case-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-166195-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भाजपा एमएलसी के केस में साक्षी एसआई और सपा नेता तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भाजपा एमएलसी के केस में साक्षी एसआई और सपा नेता तलब
Thu, 01 Oct 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का पुतला फूंकने सहित अन्य आरोपों से जुड़े मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने बुधवार को एसआई आनंद भूषण बेलदार व सपा नेता विजयपाल को समन जारी कर गवाही के लिए तलब किया है। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 23 अक्तूबर की तारीख तय की है।
अमेठी कोतवाली के तत्कालीन उप निरीक्षक आनंद भूषण बेलदार ने 25 फरवरी 2014 की घटना बताते हुए स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने तत्कालीन कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का भाजपा पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के जरिये पुतला फूंकने सहित अन्य आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अमेठी कोतवाली के कडेरगांव निवासी एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ल, सह आरोपी रश्मि सिंह, काशी प्रसाद, सुधांशु शुक्ल, वेद प्रकाश पांडेय, मानवेंद्र सिंह व सदाशिव पांडेय के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट पेश की है। इस मामले में अभियोजन पक्ष की गवाही बाधित चल रही है।
(संवाद)