Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Winners were honored, medals were won

Sultanpur News: मेधावियों का हुआ सम्मान, मेडल पाकर होनहार

Fri, 13 Jun 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 13 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Winners were honored, medals were won
समारोह में मे​धावियों के साथ एमएलसी व अन्य।  
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले का नाम रोशन करने वाले 20 मेधावियों को बृहस्पतिवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में सम्मानित किया गया। इसमें हाईस्कूल के 10 व इंटरमीडिएट के 10 होनहार शामिल थे।
विज्ञापन

मेधावियों को एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह व प्रभारी डीएम/ मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने सम्मानित किया। सम्मान में 21 हजार का चेक, एक-एक टेबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए। इस दौरान लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लाइव संबोधन कार्यक्रम में दिखाया गया।
विज्ञापन

एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को शिक्षार्थ आइए और सेवार्थ जाइए को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मान कर छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर, शैलेंद्र चतुर्वेदी, जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी, श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के प्रधानाचार्य डॉ.आशुतोष सिंह, प्रवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह समेत कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य व अभिभावक मौजूद रहे।

अमर उजाला ने भी किया सम्मान
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड के 20 मेधावियों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी डीएम और एमएलसी ने मेधावियों का मनोबल प्रमाणपत्र व मेडल देकर बढ़ाया। अमर उजाला के हाथों सम्मानित होकर छात्र-छात्राओं की खुशियां दाेगुनी हो गईं। इस दौरान बच्चों को इसी तरह आगे बढ़ते रहने और अधिक परिश्रम कर नाम रोशन के लिए प्रेरित किया गया।

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों की सूची
1. खुशी साहू
2. आयुष सिद्धार्थ
3. अनन्या जायसवाल
4. स्नेहा अग्रहरि
5. तनु यादव
6. अंशिका सिंह
7. अंश मौर्य
8. नंदिनी गुप्ता
9. शुभी सिंह
10. हिमांशू
11. प्रांसू पांडेय
12. साक्षी
13. युगांत सिंह
13. नवीन दुबे
14. आदित्य कुमार पांडेय
15. नीलेश शुक्ला
16. निशा यादव
17. श्रेया यादव
18. शिवम प्रजापति
20. नित्या अग्रहरि

सम्मान मिलने से हुआ प्रोत्साहन
सम्मान पाना ही अपने आप में एक उपलब्धि है। मेरा हमेशा प्रयास रहेगा कि मैं अपने माता-पिता का नाम रोशन करती रहूं। मैं भविष्य में सिविल सेवा के जरिए देश की सेवा देना चाहती हूं। - श्रेया यादव
परिश्रम ही सफलता का मूलमंत्र
कठिन परिश्रम ही सफलता का मूलमंत्र है। इसके लिए मै लगातार प्रयासरत हूँ। यह मेहनत लगातार जारी रहेगी जब तक कि मैं अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर लेती। -अंशिका सिंह
आईएएस बनकर करनी है देशसेवा
सम्मान समारोह के कार्यक्रम में सम्मानित होने पर बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। भविष्य में आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती हूं। लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत करूंगी। - साक्षी

पहले पढ़ाई पर फोकस
अपने माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद से यह सफलता हासिल हुई है। भविष्य में पढ़ाई पर फोकस करूंगी ताकि इंटर में भी अच्छे अंक हासिल हों। उसके बाद भविष्य की तैयारी पर निर्णय लिया जाएगा। - खुशी साहू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed