{"_id":"57bc813a4f1c1b7f59d4f814","slug":"will-see-replica-of-mathura-and-vrindavan-in-janmashtmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी पर दिखेगी मथुरा-वृंदावन की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी पर दिखेगी मथुरा-वृंदावन की झलक
Amarujala Bureau
Updated Tue, 23 Aug 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
मंदिरों में सजावट शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जिले में जोरों पर है। इस बार जन्माष्टमी पर शहर के पुलिस लाइंस में लोगों को मथुरा-वृंदावन की झांकी देखने को मिलेगी। शहर व कस्बों में जन्माष्टमी के झांकियों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला कारागार और पुलिस लाइंस में मंदिर की साज-सज्जा व परिसर में रंग-बिरंगी लाइटें लगनी शुरू हो गई हैं। जन्माष्टमी को लेकर बाजारों की चहल-पहल भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन मौके पर भगवान कान्हा की मोहक छवि देखने के लिए पुलिस लाइंस में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर पूरा पुलिस लाइंस परिसर कृष्णमय हो जाता है। जन्माष्टमी के दिन महिला-पुरुष रात 12 बजे तक व्रत रखते हैं। इस दिन मंदिरों में झांकियां सजाई जाती हैं और भगवान कृष्ण को झूला झुलाया जाता है। रासलीला का भी आयोजन होता है। जिले में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। पुलिस लाइंस परिसर में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर को आकर्षक लाइटों से सजाया जा रहा है। इस बार यहां मथुरा वृंदावन की अनुकृति की झांकी सजाई जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, जिला कारागार में भी भगवान श्रीकृष्ण मंदिर की साज-सज्जा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर व कस्बे के मंदिरों में जन्माष्टमी की तैयारी को लेकर सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। स्कूलों में भी राधा-कृष्ण की झांकी की तैयारी को लेकर छात्र-छात्राएं रिहर्सल कर रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजारों की चहल-पहल भी बढ़ गई है।
विज्ञापन