फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Will Maneka create history or SP will open account, decision today

Sultanpur News: मेनका रचेंगी इतिहास या सपा खोलेगी खाता, फैसला आज

Tue, 04 Jun 2024 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 04 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Will Maneka create history or SP will open account, decision today
अमहट मंडी परिषद में बनाया गया मतगणना स्थल। स्रोत-सूचना विभाग
सुल्तानपुर। महीनों से चल रही लोकसभा चुनाव की सरगर्मी कल सुबह चरम पर होगी। मतों की गणना शुरू होगी और दोपहर बाद तक जीत-हार की तस्वीर साफ हो जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंडी परिसर में सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं।
विज्ञापन


सुल्तानपुर संसदीय सीट से लोकसभा पहुंचने के लिए मौजूदा सांसद व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी, सपा प्रत्याशी राम भुआल निषाद और बसपा प्रत्याशी उदराज वर्मा समेत नौ लोगों के बीच मुकाबला है। इसमें भाजपा व सपा प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। इसके लिए मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


मतगणना के दौरान सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम से गिनती शुरू की जाएगी। लंभुआ और कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में 30, इसौली में 28, सुल्तानपुर में 29, सदर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 27 राउंड में संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। यहां तक कि एजेंट भी मतगणना के बाद ही बाहर निकल पाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं। मतगणना स्थल पर एंबुलेंस समेत प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी रहेगी। सभी से अनुरोध है कि मतगणना के दौरान रूट डायवर्जन व प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन करें।



मतगणना खत्म होने पर ही बाहर जा सकेंगे एजेंट
विभिन्न प्रत्याशियों के जो एजेंट मतगणना के लिए एक बार मंडी परिसर में प्रवेश करेंगे, वे मतगणना समाप्त होने के बाद ही बाहर निकल सकेंगे। भीषण गर्मी को देखते हुए मतगणना परिसर में पानी व नाश्ते के स्टॉल लगाए गए हैं जहां से भुगतान करके जलपान किया जा सकेगा। कैंपर के साथ पानी का टैंकर भी मौजूद रहेगा। गणना के लिए टेबलों को लोहे के जाल से घेर दिया गया है। जाल के अंदर लगे टेबल पर गणना कार्मिक व बाहर प्रत्याशियों के एजेंट रहेंगे। हरा विधानसभा क्षेत्र के परिसर में एआरओ की टेबल रहेगी। आरओ की टेबल मंडी परिषद के कार्यालय में है। बाहर के लोगों को सूचना देने के लिए प्रत्येक राउंड पर एनाउंसमेंट किया जाएगा। डीडीओ अजय कुमार पांडेय ने बताया कि सुबह छह बजे ही कार्मिकों को मंडी में बुलाया गया है।


विधानसभा क्षेत्रवार आवंटित किए गए मतगणना कार्मिक

हर विधानसभा क्षेत्र में 16 गणना पार्टियां लगाई गई हैं। इसमें दो एआरओ के टेबल पर रहेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन गणना पार्टियां रिजर्व रहेंगी। प्रत्येक पार्टी में चार कर्मचारी हैं। विकास भवन के एनआईसी में दूसरे रेंडमाइजेशन के बाद सभी मतगणना कार्मिकों को विधानसभा क्षेत्र का आवंटन सोमवार को कर दिया गया है किंतु उन्हें टेबल की जानकारी मंगलवार सुबह छह बजे ड्यूटी स्थल पर दी जाएगी।


कंट्रोल यूनिट ऑन होते ही बताएगी चार जून की तारीख
ईवीएम की कंट्रोल यूनिट (सीयू) मतगणना के दिन ऑन करते ही उस पर चार जून की तारीख बताएगी। साथ ही एजेंटों को बैलेट यूनिट पर पीठासीन अधिकारी की ओर से लगाई गई ग्रीन पेपर की सील का टेबल पर आई ईवीएम से मिलान करना होगा। मिलान सही होने पर गणना शुरू होगी। सही समय व तिथि प्रदर्शित होने के बाद ईवीएम में पड़े कुल वोट आएंगे। इसके बाद एजेंटों को रिजल्ट बटन दबाने की अनुमति गणना पर्यवेक्षक को देनी होगी। रिजल्ट की बटन दबाते ही ईवीएम पर मतदान की तिथि, मतदान शुरू होने व समाप्त होने का समय दिखेगा। एजेंट इसका मिलान कर सकते हैं। गणना पर्यवेक्षक सीरियल नंबर समेत इसका मिलान करवाने के बाद प्रत्याशीवार मिले मतों की गणना एजेंटों की अनुमति से करेंगे।



आंकड़ों की नजर में
कुल पड़े मत - 10,30,583
महिला मतदाता -5,23,158

पुरुष मतदाता - 5,07,422
थर्ड जेंडर - 03


विधानसभा क्षेत्रवार बूथों की संख्या
इसौली - 389
सुल्तानपुर - 400
सदर - 378
लंभुआ - 417
कादीपुर - 407


आवागमन को लेकर रहेंगे ये प्रतिबंध

- गेट नंंबर एक से मीडियाकर्मी प्रवेश कर मीडिया सेंटर तक जाएंगे।
- गेट नंबर दो से कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतगणना अभिकर्ता और मतगणना कार्मिक भी प्रवेश करेंगे।
- गेट नंबर एक व दो से प्रवेश करने वालों की पार्किंग केंद्रीय विद्यालय अमहट के खेल मैदान में रहेगी।

- गेट नंबर तीन से इसौली, सुलतानपुर, सदर और लंभुआ के मतगणना अभिकर्ता प्रवेश करेंगे।

- गेट तीन से आने वालों की पार्किंग गेट नंबर तीन को जाने वाली रोड पर बाएं तरफ बाग में रहेगी।
- गेट नंबर दो व तीन पर पब्लिक कम्यूनिकेशन कक्ष होगा जहां मोबाइल, इलेक्ट्रानिक डिवाइस तथा अन्य वर्जित सामग्रियां जमा होगी।


एजेंट के साथ नहीं जाएंगे उनके सुरक्षाकर्मी
मतगणना स्थल के भीतर मतगणना एजेंट के साथ उनके सुरक्षाकर्मी नहीं जा सकेंगे। सभी को पास से ही प्रवेश मिलेगा और गेट 1, 2 व 3 पर सघन तलाशी होगी ताकि मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक डिवाइस आदि भीतर न जा सकें। एजेंटों को फोटो पहचान-पत्र, अभ्यर्थी द्वारा दी गई प्रपत्र-18 की प्रति जिसमें अभिकर्ता का नाम व हस्ताक्षर होगा तथा घोषणा अपने पास रखना अनिवार्य होगा। एजेंट अपने साथ पेन, पेन्सिल, सादा कागज, नोटपैड तथा पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदान अभिकर्ताओं को दिए गए प्रपत्र-17-ग की प्रति ला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed