{"_id":"5f0c89f28ebc3e63b05e7765","slug":"while-fixing-the-fan-the-young-man-was-electrocuted-died-sultanpur-news-lko530582770","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखा ठीक करते समय युवक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखा ठीक करते समय युवक को लगा करंट, मौत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हरौरा बाजार में इलेक्ट्रिक की दुकान पर सोमवार को पंखा ठीक कर रहे एक युवक को करंट लग गया। करंट से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
कूरेभार थाना क्षेत्र के धनेसरपुर गांव निवासी जसकरन प्रजापति (25) पुत्र जियालाल हरौरा बाजार में एक इलेक्ट्रिक की दुकान पर काम करता था। सोमवार दोपहर वह दुकान पर बिजली के पंखे की मरम्मत कर रहा था।
अचानक पंखे में करंट उतर आया। जसकरन को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी है।