फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   which school less than 20 percent results, they will not become center

20 फीसदी से कम परिणाम देने वाले स्कूल नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र

Sun, 23 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
which school less than 20 percent results, they will not become center
- फोटो : File Photo
माध्यमिक शिक्षा परिषद से जारी नए दिशा निर्देश उन विद्यालयों पर भारी पड़ सकते हैं, जहां प्रबंधक और प्रधानाचार्य के मध्य विवाद है। बोर्ड ने ऐसे किसी भी विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने का फैसला किया है। इसके अलावा ऐसे परीक्षा केंद्रों को भी दोबारा केंद्र नहीं बनाया जाएगा, जहां का परीक्षाफल वर्ष 2015-16 में 20 प्रतिशत से कम रहा है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2017 में होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए नीति निर्धारण का काम जिला स्तरीय कमेटी को सौंपा है। नीति निर्धारण के लिए सचिव की ओर से  भेजा गया पत्र जिले के डीआईओएस कार्यालय को प्राप्त हो चुका है। जारी पत्र को आधार मानें तो जिले के उन विद्यालयों को इस वर्ष परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा, जहां प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों के मध्य विवाद है।
विज्ञापन


बीते वर्ष परीक्षा केंद्र रहे ऐसे स्कूल कॉलेजों को भी केंद्र नहीं बनाया जा सकेगा, जिनका रिजल्ट 20 फीसदी से कम रहा है। वे विद्यालय भी परीक्षा केंद्र नहीं बन सकेंगे, जिनमें बीते तीन वर्षों के दौरान कभी भी शिक्षा विभाग या जिला प्रशासन के निरीक्षण के समय सचल दल के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया हो। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को स्वकेंद्र की सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा परिषद ने शत- प्रतिशत स्टाफ बदलने के बाद ऐसे राजकीय या अशासकीय विद्यालयों को केंद्र बनाने की अनुमति भी दे दी है, जो शासन की काली सूची में दर्ज हैं। इसके अलावा एक प्रबंधक की ओर से संचालित विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उनके दूसरे विद्यालय में आवंटित नहीं करने का निर्देश भी जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed