फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   When the humidity increased, even the electricity gave up

Sultanpur News: उमस बढ़ी तो बिजली ने भी खड़े कर दिए हाथ

Sat, 06 Jun 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 06 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
When the humidity increased, even the electricity gave up
पयागीपुर के पास चल रहा नई लाइन बनाने का कार्य। संवाद
दूबेपुर/ दोस्तपुर। उमस भरी गर्मी के बीच शनिवार को टीपीनगर उपकेंद्र के दो फीडर पांच घंटे बंद रहने से 35 हजार लोगों को बिजली और पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। दूसरी ओर बढ़े लोड से शहर के कई इलाकों में रातभर ट्रिपिंग होती रही, जबकि दोस्तपुर में ट्रांसफार्मर जलने से ब्लॉक कार्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली की आवाजाही से जिले के अलग-अलग हिस्सों में दिनभर उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

टीपीनगर उपकेंद्र के अहिमाने और नरायनपुर फीडर की आपूर्ति शनिवार सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रही। पयागीपुर चौराहे से टीपीनगर उपकेंद्र तक निर्माणाधीन 33 केवी की अतिरिक्त पारेषण लाइन पर तार बिछाने का कार्य कराया गया। नई लाइन के पास से दोनों फीडरों की लाइन गुजरने से सुरक्षा के कारण आपूर्ति रोकी गई। बिजली कटौती की सूचना देर रात जारी होने से कई लोग पहले से तैयारी नहीं कर सके। सुबह होते ही घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई। उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो गया। दोपहर सवा 12 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार रात डाकखाना, पुलिस लाइन, टीपीनगर, दरियापुर और केएनआई उपकेंद्रों से जुड़े मोहल्लों में बार-बार ट्रिपिंग होती रही। कई इलाकों में 10 से 15 मिनट के अंतराल पर बिजली आती-जाती रही। गभड़िया, जेल मोड़, कैलाशपुरी और सिरवारा रोड समेत अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ता देर रात तक परेशान रहे। शिकायतों की भरमार से विभागीय समूहों पर संदेशों की बाढ़ आ गई। अधीक्षण अभियंता वीके जैन ने बताया कि ओवरलोडिंग से उत्पन्न खराबियों को रात में दुरुस्त कर आपूर्ति सामान्य कराई गई, लेकिन दिन में भी कुछ स्थानों पर दिक्कत बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दोस्तपुर नगर पंचायत कार्यालय के सामने लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार रात जल गया। इसके चलते शाहपुर क्षेत्र की आबादी, विकास खंड कार्यालय और सरकारी आवासों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शनिवार को ब्लॉक कार्यालय में कंप्यूटर नहीं चल सके, जिससे दिनभर कामकाज प्रभावित रहा और फरियादियों को निराश लौटना पड़ा। विभाग ने देर शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगाने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed