{"_id":"642dc1acdcf09f42e3072124","slug":"wheat-was-not-procured-at-the-centers-even-on-the-fifth-day-sultanpur-news-c-13-1-168602-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पांचवें दिन भी केंद्रों पर नहीं हुई गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पांचवें दिन भी केंद्रों पर नहीं हुई गेहूं की खरीद
Thu, 06 Apr 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
कुड़वार राजकीय गेहूं क्रय केंद्र।
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार को पांचवें दिन भी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। गेहूं क्रय केंद्रों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से शाम तक क्रय केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते रहे।
जिले में खाद्य एवं विपणन विभाग की ओर से 58 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। बीते दिनों हुई बरसात से खेत में किसानों की गेहूं की फसल भीग गई थी। अब मौसम साफ होने से गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। इस वजह से क्रय केंद्रों पर किसानों का गेहूं बिकने के लिए नहीं आ पा रहा है।
शासन की ओर से गेहूं खरीद के लिए 2125 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। जिले में खाद्य एवं विपणन विभाग की ओर से 20, पीसीएफ की ओर से 37 व भारतीय खाद्य निगम की ओर से एक गेहूं क्रय खोला गया है।
विज्ञापन
विपणन विभाग की ओर से कुड़वार में भी गेहूं क्रय केंद्र खोला गया है। क्रय केंद्र प्रभारी एसके गर्ग ने बताया कि गेहूं की खरीद के लिए क्षेत्र के किसानों से संपर्क किया जा रहा है। किसान गेहूं की कटाई-मड़ाई के कार्य में जुटे हैं।
बुधवार को पांचवें दिन भी गेहूं खरीद नहीं हो सकी। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विनीता मिश्रा ने बताया कि बारिश की वजह से गेहूं की फसल भीग गई थी। इसी वजह से गेहूं खरीद में विलंब हो रहा है। जल्द ही केंद्रों पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।