{"_id":"69dd32186c289892a806862e","slug":"wheat-procurement-stalled-without-id-password-and-sacks-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-154037-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आईडी-पासवर्ड और बोरे के बिना गेहूं खरीद ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आईडी-पासवर्ड और बोरे के बिना गेहूं खरीद ठप
Mon, 13 Apr 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
मोतिगरपुर के सहकारी समिति बढ़ौनाडीह पर लगा ताला।
सुल्तानपुर। सुबह से ही ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर किसान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन दोपहर होते-होते मायूस लौट जाते हैं। जिले में 30 मार्च से गेहूं खरीद शुरू होने के दावों के बीच हकीकत यह है कि अधिकांश क्रय केंद्रों पर ताले लटके हैं या फिर तौल कांटे धूल फांक रहे हैं। इसकी वजह है कि कई केंद्रों को आईडी-पासवर्ड ही जारी नहीं हुए। बोरे भी नदारद हैं। ऐसे में इन केंद्रों में खरीद नहीं हो पा रही है।
जिले में गेहूं खरीद के लिए 86 क्रय केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें पीसीएफ के 22 केंद्र शामिल हैं। 2.85 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक 3,328 किसानों ने पंजीकरण कराया है लेकिन सिर्फ 55 किसानों से 2,935 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी है।
सोमवार को क्रय केंद्रों की पड़ताल में सामने आया कि कई केंद्र प्रभारियों को अभी तक आईडी-पासवर्ड जारी नहीं किए गए हैं, जबकि कई स्थानों पर बोरे भी उपलब्ध नहीं हैं। इससे खरीद प्रक्रिया ठप पड़ी है। पीसीएफ के अधिकांश क्रय केंद्र सोमवार को बंद मिले। दूबेपुर के किसान कन्हैया यादव ने बताया कि केंद्र पर गए थे, पता चला कि अभी खरीद नहीं हो पाएगी, मौसम का मिजाज खराब था तो हमने बाजार में गेहूं बेच दिया।
विज्ञापन
नहीं हो पा रही गेहूं खरीद
कुड़वार। भंडरा, परसरामपुर व नरही क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हो सकी। केंद्र प्रभारियों ने बताया कि आईडी-पासवर्ड और बोरे नहीं मिलने से खरीद ठप है। किसान विजय, आनंद मिश्र व केशवराम ने बताया कि गेहूं बेचने में भारी दिक्कत हो रही है।
केंद्र प्रभारियों ने बयां की पीड़ा
मोतिगरपुर। पारसपट्टी, बढ़ौनाडीह व दियरा केंद्रों के प्रभारी रमेश शुक्ल ने बताया कि अब तक आईडी-पासवर्ड जारी नहीं हुए हैं। बोरे भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। पदारथपुर उपाध्याय केंद्र प्रभारी सत्यदेव दूबे ने भी यही समस्या बताई।
पांच में से तीन केंद्रों पर खरीद ठप
दोस्तपुर। विकासखंड के पांच केंद्रों में से दूल्हापुर, इमली गांव व रिहायकपुर केंद्रों पर अभी तक आईडी-पासवर्ड और बोरे नहीं मिले हैं। केंद्र प्रभारियों ने विभाग से शिकायत की है। खरीद ठप है।
फार्मर आईडी न होने से खरीद धीमी
कादीपुर। स्थानीय केंद्र प्रभारी शिवबालक यादव ने बताया कि आईडी-पासवर्ड मिला है। फार्मर आईडी व दस्तावेज पूरे न होने से खरीद धीमी है। किसान विपिन कुमार सिंह ने सोमवार को 31 क्विंटल गेहूं बेचा है।
आज से खरीद शुरू होने का दावा
पीसीएफ के प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि देर शाम तक सभी केंद्रों पर आईडी-पासवर्ड जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर मंगलवार से खरीद सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी। किसानों को यदि कोई समस्या आती है, तो वह उनके 8765984407 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
जिले में क्रय केंद्र
खाद्य विभाग: 35
पीसीएफ: 22
यूपीएसएस: 14
पीसीयू: आठ
भारतीय खाद्य निगम: चार
नैफेड: दो
मंडी परिषद: एक