फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   West wind increased melting

पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन

Mon, 28 Dec 2020 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
West wind increased melting
सुल्तानपुर। पछुआ हवा चलने से जिले में गलन भरी ठंड बढ़ गई है। गलन से रात और सुबह-शाम कड़ाके की ठंड हो रही है। लोग कड़ाके की ठंड से बेहाल हैं। सोमवार को सुबह के समय हल्का कोहरा रहा।
विज्ञापन

इससे लोगों को आवाजाही मेें दिक्कतें हुई। सुबह करीब साढ़े सात बजे धूप निकल आने पर लोगों को ठंड से राहत मिल गई। शाम होने फिर गलन भरी ठंड शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह के समय आसमान में हल्का कोहरा छाया रहा। कोहरा रहने से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। सुबह के सफर करने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। इस दौरान पछुआ हवा चलने से गलन भरी ठंड में इजाफा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पछुआ हवा के कारण लोगों को गलन भरी ठंड से परेशानी उठानी पड़ी। रात और सुबह-शाम गलन भरी ठंड में कोई कमी नहीं आ रही है। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा लिया। सुबह करीब साढ़े सात बजे धूप निकल आने पर लोगों को ठंड से राहत मिल गई। दिन भर लोगों ने जगह-जगह इकट्ठा होकर धूप का आनंद लिया।

शाम होते ही एक बार फिर गलन भरी ठंड शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed