फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   weather

बारिश व तेज हवा ने तोड़ दी सब्जी किसानों की कमर

Sat, 17 Sep 2022 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
weather
बारिश से गिरे केले के पौधे। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। तीन दिन से तेज हवा के साथ हो रही बारिश से सब्जी की खेती करने वाले किसानों को बड़ा नुकसान हुआ। कद्दू वर्गीय सब्जियों में लौकी, कद्दू, करेला, तोरई, नेनुआ, खीरा की फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई हैं। वहीं, खेतों में अगेती फूलगोभी, पत्तागोभी व टमाटर की रोपी गई फसल भी पूरी तरह से नष्ट हो गई है।
विज्ञापन

पानी की अधिकता से सब्जी की फसलों पर खतरा मंडरा रहा है। कूरेभार क्षेत्र के सोनारा गांव निवासी दिलशाद खान ने डेढ़ बीघा खेत में बैंगन की खेती की थी। इसमें 10-12 हजार रुपये खर्च हुआ था। तीन दिन से लगातार बरसात होने की वजह से खेत में पानी भर गया है। दिलशाद का कहना है कि खेत में पानी भरने से फसल नष्ट हो गई है। नेवढ़िया गांव के संतराम ने बताया कि एक बीघा पालक व एक बीघा भिंडी की खेती में करीब 20-25 हजार रुपये की लागत आई थी। बारिश ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

इनायतपुर निवासी साकिर ने एक बीघा मूली व दो बीघा में बैगन की फसल उगाई थी। खेत में पानी भरने सारी फसल चौपट हो गई है। इसमें करीब 25 हजार रुपये की लागत व मेहनत पर पानी फिर गया। इशहाकपुर गांव निवासी पप्पू वर्मा, बनमई निवासी राजकुमार, सोनारा निवासी सरबजीत, रामदयाल, नौशाद समेत कई अन्य किसानों की फसलें जलमग्न होने के कारण चौपट हो रही हैं। उद्यान निरीक्षक मो. फाजिल ने बताया कि बारिश से सबसे ज्यादा कद्दूवर्गीय सब्जियों की फसल का नुकसान हुआ है। इसके अलावा जिन सब्जियों वाले खेत में पानी भरा है, वह भी खराब हो जाएंगी। अधिकांश किसानों ने मुनाफा कमाने के चक्कर में अगेती फूलगोभी, पत्तागोभी और टमाटर के पौधों की रोपाई की थी। बारिश के चलते ऐसे किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केले की फसल को भी नुकसान
कूरेभार क्षेत्र के कई गांवों में किसान बड़े पैमाने पर केले की खेती करते हैं। बारिश से केले की खेती को भी क्षति हुई है। क्षेत्र के महिलौ आशापुर निवासी विवेक वर्मा ने करीब छह बीघे में केले की रोपाई कराई थी। इसमें उनका दो लाख रुपये खर्च भी हुआ था। तीन दिनों से तेज हवा व बारिश के चलते केले की तैयार फसल गिर गई है। इससे विवेक को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग में आवेदन कर अनुदान पर केले के पौधों का रोपण कराया था। फसल तैयार हो रही थी। इसी बीच हुई भारी बारिश से बड़ा नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed