फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   weather

40.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, गर्मी से बेहाल हुए लोग

Thu, 07 Apr 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
weather
तेज धूप से बचाव करते दिखे लोग। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए हैं। बृहस्पतिवार को हुई तेज धूप से अधिकतम तापमान बढ़कर 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भीषण गर्मी ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। शाम होने पर कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हवा सामान्य से तेज गति से चलने और औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। पिछले सोमवार को अधिकतम पारा 40.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। मंगलवार को तापमान में मामूली गिरावट आई और पारा 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 40.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी रहा। अधिकतम तापमान 40.5 रिकॉर्ड किया गया। तापमान बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब साढ़े नौ बजे से ही तेज धूप होने लगी। दोपहर के समय धूप असहनीय हो गई। तेज धूप से बचाव के लिए लोगों ने गमछे का सहारा लिया। शाम होने पर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हवा सामान्य से तेज गति से चलने और औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान लगाया है। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed