{"_id":"649f2a265c13fb694f0fc624","slug":"weather-pleasant-with-rain-sultanpur-news-c-13-1-313968-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा
Sat, 01 Jul 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
बल्दीराय क्षेत्र में धान की रोपाई करती महिलाएं। (संवाद)
सुल्तानपुर। झमाझम बारिश से शुक्रवार को धान किसानों को संजीवनी मिली है। धान की रोपाई करने के लिए जिले के किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। बारिश का पानी खेतों में लबालब भर जाने से किसानों ने भी देर करना मुनासिब नहीं समझा। ट्रैक्टर से खेत की जुताई करवाई और मजदूरों को लाकर रोपाई शुरू करा दी। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पहली से पांच जुलाई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
ज्यादा बारिश से सब्जी की फसल को होगा नुकसान
कूरेभार (सुल्तानपुर)। उद्यान निरीक्षक मो. फाजिल ने कहा कि लगातार बारिश होने के चलते लतादार सब्जियों को नुकसान होगा। सब्जी वाले खेतों में जलभराव होने के कारण जहां पौधों में गलन शुरू हो जाएगी, वहीं फल-फूल में भी कमी आने लगेगी। ऐसे में सब्जियों के भाव और आसमान छुएंगे। जलभराव हो जाने से बोड़ा, कद्दू, लौकी, नेनुआ, तोरई, सरपुतिया, परवल, कुनरु, टमाटर व सेम आदि सब्जियों की फसल को काफी नुकसान पहुंचेगा। इसके अलावा जलभराव हो जाने पर बैंगन की फसल सूख जाएगी। (संवाद)