फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   weather pleasant due to rain

झमाझम बारिश से मौसम सुहाना

Sat, 25 Jun 2016 11:38 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sat, 25 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
weather pleasant due to rain
बारिश - फोटो : अमर उजाला

जिले में मौसम के बदले मिजाज से शनिवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। इससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई। बारिश से शहर समेत कई जगहों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन


शनिवार सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर तेज धूप होने लगी। धूप से बचाव के लिए लोगों को गमछा व छाता का सहारा लेना पड़ा। दोपहर बाद मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया और करीब 2:30 बजे से बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


तकरीबन आधे घंटे तक झमाझम बारिश होने से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई। शहर में बच्चों और अन्य लोगों ने भीगकर बारिश का लुत्फ उठाया।शनिवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ने रविवार को भी बारिश की संभावना जताई है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed