फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   weather is too cool

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सिहरन

Sat, 16 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sat, 16 Jan 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
weather is too cool

सुबह के समय आसमान में धुंध छाई रहने से लोग गलन भरी ठंड से बेहाल रहे। दोपहर के समय तेज धूप होने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई। मौसम विभाग ने रविवार सुबह के समय आसमान में धुंध छाई रहने और ठंड में वृद्घि की संभावना जताई है।

विज्ञापन


जिले में पिछले कई दिनों से तापमान बढ़ने से ठंड कम हो गई थी। सुबह-शाम और रात को छोड़कर दिन में कड़ाके की धूप होने से ठंड गायब हो गई थी। शनिवार को एक बार फिर मौसम ने करवट बदल लिया। सुबह के समय आसमान में  धुंध छाई रही। धुंध के साथ ही बर्फीली हवाओं के चलने से सुबह कड़ाके की ठंड होने लगी।
विज्ञापन


गलन भरी ठंड होने से लोग परेशान हो गए। कड़ाके की ठंड के बीच बच्चों को स्कूल जाना पड़ा। ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। 4.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिणी-पछुआ हवा चलने से सुबह करीब नौ बजे धुंध साफ हो गई और धूप निकल आई। धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सुबह धुंध छाई रहने के आसार
मौसम विभाग ने रविवार सुबह आसमान में धुंध छाई रहने और ठंड में वृद्घि होने की संभावना जताई है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज  के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed