फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   weater become pleasant after evening

दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाए बादल

Thu, 18 Mar 2021 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
weater become pleasant after evening
सुल्तानपुर। मौसम का मिजाज बदलने से बृहस्पतिवार को दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। बादल हो जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई। बारिश होने पर फसलों में नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के बादल रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर के समय तेज धूप होने लगी। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम मिजाज बदल गया और आसमान में बादल छा गए। बादल हो जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

किसान इस बात को लेकर चिंतित हैं कि बारिश होने पर खेत में पककर तैयार राई, सरसो, मटर, मसूर की फसल में नुकसान हो जाएगा। इसके अलावा खलिहान में काटकर रखी फसलों में भी नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के बादल रहने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा सामान्य से तेज गति से पछुआ चलेगी। औसत तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्घि दर्ज की गई। मौसम में आर्द्रता (नमी) 81-41 फीसदी रही। उत्तरी-पछुवा हवा की गति 3.4 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed