{"_id":"58c970554f1c1bb66032b68d","slug":"water-wastage-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीकेज से बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीकेज से बर्बाद हो रहा हजारों लीटर पानी
Amarujala Bureau
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
पानी की किल्लत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के रिहायशी इलाकों की वाटर सप्लाई लाइनें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इससे पाइपों में लीकेज हो गया है। रोजाना हजारों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो रहा है। लीकेज की वजह से घरों में दूषित जलापूर्ति हो रही है। स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को लेकर पालिका के अधिकारी मुस्तैदी नहीं दिखा पा रहे हैं।
विज्ञापन
शहर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले 25 वार्ड में नगर पालिका की ओर से पेयजलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। इन वार्डों में पानी की सप्लाई के लिए नगर पालिका की ओर से 22 नलकूपों व 10 से अधिक सबमर्सिबल पंपों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
संसाधन के अलावा वाटर सप्लाई लाइनों की दशा में पालिका की ओर से सुधार नहीं किया गया है। इसका नतीजा है कि शहर में बिछाई गई भूमिगत वाटर सप्लाई पाइपें वर्षों पुरानी होने की वजह से क्षतिग्रस्त होने लगी हैं। हल्का दबाव पड़ते ही पाइपें क्षतिग्रस्त हो जा रही हैं। ऐसे में रोजाना हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। लीकेज की वजह से आस-पास के घरों में दूषित जलापूर्ति हो रही है।
विज्ञापन