फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   water supply

सीताकुंड वार्ड के पांच मोहल्लों में ठप हुई पेय जलापूर्ति

Thu, 20 Feb 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
water supply
सुल्तानपुर। शहर के सीताकुंड वार्ड में दीवानी चौराहे से अफीम कोठी तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य ने पांच मोहल्ले के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क की पटरियों की खुदाई की वजह से कई स्थानों पर पाइप लाइन टूटने से इन मोहल्लों में जलापूर्ति ठप हो गई है। इन मोहल्लों की करीब तीन हजार आबादी के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर सभासद की ओर से विकल्प के रूप में तीन टैंकर पानी की व्यवस्था की गई है लेकिन यह अपर्याप्त साबित हो रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से शहर में सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण का यह कार्य कुछ स्थानों पर लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। वर्तमान समय में दीवानी चौराहे से अफीम कोठी तक सड़क के बगल स्थित पटरियों की खुदाई कर दी गई है। खुदाई करने के बाद इन स्थानों पर गिट्टियां बिछाई जा रही हैं। इस कार्य की वजह से सीताकुंड वार्ड में कई स्थानों पर सड़क की पटरियों से गुजरी वाटर सप्लाई लाइन की पाइप टूट गई है। इससे घरों में जलापूर्ति बंद हो गई है।
विज्ञापन

सीताकुंड वार्ड के पांच मोहल्लों में पाइप लाइन से पानी घरों तक नहीं पहुंच रहा है। इस वजह से करीब तीन हजार की आबादी को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग पीने के पानी लिए हैंडपंप, सबमर्सिबल पंप का सहारा ले रहे हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत पर स्थानीय सभासद डॉ. संतोष सिंह की ओर से तीन टैंकर पानी की व्यवस्था कराई गई है लेकिन यह अपर्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीताकुंड वार्ड के महर्षि दयानंद नगर, शिवाजी नगर, श्रीरामनगर, हथियानाला, विनोबापुरी में वाटर सप्लाई लाइन की पाइप टूटने से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इन स्थानों पर लोग पानी के लिए हैंडपंपों का सहारा ले रहे हैं।
महर्षि दयानंद नगर के चिंतामणि पांडेय ने बताया कि उनके यहां तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। सभासद की ओर से जो टैंकर लगवाया गया है, उसी से किसी तरह से काम चलाया जा रहा है। विजय बहादुर शर्मा ने बताया कि जब से पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क बनाने का काम शुरू किया गया है, तब से समस्या खड़ी हो गई है। उमा गुप्ता कहती हैं कि उनके यहां करीब 15 दिन से पानी नहीं आ रहा है। घर के बाहर स्थित हैंडपंप से वे पानी का इंतजाम कर रही हैं। गीता शर्मा ने बताया कि गर्मी करीब आने से अब पानी की खपत बढ़ने लगी है। ऐसे में दिक्कत हो रही है।
सभासद डॉ. संतोष सिंह ने कहा कि महर्षि दयानंदनगर समेत अन्य स्थानों पर तीन टैंकर पानी की व्यवस्था की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी, जल निगम, नगर पालिका समेत अन्य अधिकारियों से शिकायत भी दर्ज करा दी गई है। सबसे बड़ी समस्या जल निगम की वजह से खड़ी हुई है। नई पाइप लाइन बिछा दी गई है लेकिन पुरानी पाइप लाइन को ठीक नहीं किया जा रहा है। इस वजह से पुरानी पाइपें जगह-जगह टूट जा रही हैं। समस्या के निवारण में जल निगम का सहयोग नहीं मिल रहा है। पीडब्ल्यूडी व जल निगम के सामंजस्य से ही समस्या का निवारण संभव है।

जल निगम के एक्सईएन आरएस यादव ने कहा कि यह कार्य जल निगम से संबंधित नहीं है। पुरानी पाइप लाइन की देखरेख नगर पालिका के जिम्मे है। जल निगम की ओर से नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी के पत्र पर कुछ जगह पुरानी पाइप लाइन की समस्या को ठीक भी करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed