फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Water supply stopped from five days in Education colony

एजुकेशन कॉलोनी में पांच दिन से जलापूर्ति ठप

Mon, 05 Jul 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Water supply stopped from five days in Education colony
सुल्तानपुर। शहर की एजुकेशन कॉलोनी में पांच दिनों से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। पहले नलकूप की लाइन सीधे घरों से जुड़ी थी। बीच में जल निगम की ओर से इस पाइप लाइन को निरालानगर ओवरहेड टैंक जाने वाली लाइन से जोड़ दिया गया। इससे सीधे घरों को जाने वाली जलापूर्ति बंद हो गई है।
विज्ञापन

जलापूर्ति बंद होने से करीब 150 परिवार के समक्ष पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने जल निगम के अधिकारियों को पत्र देकर पेयजल की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के एजुकेशन कॉलोनी में अब तक निकट स्थित नलकूप से वाटर सप्लाई की जा रही थी। हाल ही में नलकूप की रिबोरिंग भी जल निगम की अयोध्या इकाई की ओर से कराई गई थी। नलकूप की लाइन से एजुकेशन कॉलोनी के करीब 150 परिवारों को निर्बाध जलापूर्ति मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पांच दिन पहले जल निगम की ओर से टेस्टिंग के लिए नलकूप से एजुकेशन कॉलोनी को सीधे जाने वाली पाइप लाइन को निरालानगर के ओवरहेड टैंक की ओर जाने वाली लाइन से जोड़ दिया गया।
इससे एजुकेशन कॉलोनी के घरों में सीधे जाने वाली जलापूर्ति ठप हो गई। पांच दिनों से एजुकेशन कॉलोनी के लोग पेयजल की समस्या से दो चार हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत जल निगम व नगर पालिका में दर्ज कराई गई है। फिर भी जलापूर्ति नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में लोगों को पीने के पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेना पड़ रहा है।

नगर पालिका के अवर अभियंता पंकज वर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका की ओर से जल निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि एजुुकेशन कॉलोनी में पुरानी जलापूर्ति व्यवस्था बहाल की जाए। वहीं जल निगम के अधिशासी अभियंता आरएस यादव ने बताया कि पाइप लाइन को कनेक्ट करके ट्रायल किया जा रहा था। जल्द ही निर्बाध जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed