{"_id":"5edfbd498ebc3e42ff6421f3","slug":"water-sultanpur-news-lko5252280100","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार आबादी को मिलेगी निर्बाध जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार आबादी को मिलेगी निर्बाध जलापूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। लॉकडाउन खुलने के साथ ही शहर के लंबित पड़े विकास कार्यों में भी तेजी आ गई है। अमृत योजना के अंतर्गत जल निगम की ओर से डिहवा वार्ड में पाइप लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। करीब पांच किमी के दायरे में अभी पाइप लाइन का विस्तार किया जाना है। पाइप लाइन बिछने के बाद इसे शास्त्रीनगर स्थित 2,250 किलोलीटर के ओवरहेड टैंक से लिंक कराया जाएगा। इससे डिहवा व आसपास के क्षेत्र की करीब 20 हजार से अधिक की आबादी को निर्बाध जलापूर्ति मिलने लगेगी।
मार्च महीने में लॉकडाउन लागू होने के बाद शहर में अमृत योजना का कार्य लगभग सुस्त पड़ गया था। लॉकडाउन के खत्म होने के बाद अब शहर में अमृत योजना के कार्य में तेजी आ गई है। शहर में पाइप लाइन के विस्तार का कार्य तेज कर दिया गया है। अमृत योजना के अंतर्गत जल निगम की ओर से शहर को पांच जोन में बांटकर करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से पाइप लाइन का विस्तार कार्य कराया जा रहा है।
शहर के राहुल तिराहे से आगे डिहवा वार्ड में सौरमऊ रोड पर सड़क की बायीं तरफ की पटरी खोदकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके अलावा अभी पांच किमी के दायरे में पाइप लाइन के विस्तार का कार्य शेष बचा है। डिहवा से पाइप लाइन को ओमनगर, विवेकानंदनगर से शास्त्रीनगर स्थित 2,250 किलोलीटर क्षमता वाले ओवर हेड टैंक से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
पाइप लाइन से जुड़ने के बाद इसकी टेस्टिंग की जाएगी। फाइनल टेस्ट के बाद इस रूट की जलापूर्ति शुरू की जाएगी। पाइप लाइन का कार्य पूर्ण होने के बाद डिहवा समेत आस-पास के क्षेत्र की करीब 20 हजार की आबादी को निर्बाध जलापूर्ति मिलने लगेगी।
दो माह में पूरा होगा प्रोजेक्ट
अमृत योजना के अंतर्गत डिहवा वार्ड समेत आसपास के क्षेत्रों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। अधिकतम दो माह के भीतर इस प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया जाएगा। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद जलापूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
-आशीष यादव, जेई, जल निगम