{"_id":"5ed671f38ebc3e90b43df474","slug":"water-entered-in-markapur-village-due-to-canal-derailment-sultanpur-news-lko524168516","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर की पटरी कटने से मरखापुर गांव में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर की पटरी कटने से मरखापुर गांव में घुसा पानी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दूबेपुर विकास खंड अंतर्गत संचालित सिंचाई खंड की जौनपुर ब्रांच की नहर की पटरी में सोमवार की देर रात मरखापुर (देहली मुबारकपुर) गांव के पास अज्ञात कारणों से कटान हो गई। कटान से नहर का पानी गांव में पहुंच गया।
हालत यह हो गए कि पानी छह घरों में घुस गया। नहर का पानी घुसने से घर में रखा सामान नष्ट हो गया। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। मंगलवार की सुबह सूचना पर पहुंचे सिंचाई खंड के अधिकारियों ने जेसीबी लगवाकर घंटों की मशक्कत के बाद कटान पर काबू पाया। अधिशासी अभियंता ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
दूबेपुर विकास खंड के कई गांव में सिंचाई खंड के अंतर्गत नहरों व माइनरों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्षेत्र से सिंचाई खंड की जौनपुर ब्रांच नहर भी गुजरी है। इस नहर से बड़ी संख्या में किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोमवार को सिंचाई खंड की नहरों व माइनरों में पानी छोड़ा गया। पानी छोड़े जाने के बाद दूबेपुर ब्लॉक के मरखापुर (देहली मुबारकपुर) गांव के पास से गुजरी जौनपुर ब्रांच नहर की पटरी में सोमवार देर रात अज्ञात कारणों से कटान हो गई।
कटान के बाद नहर का पानी सीधे गांव में जाने लगा। नहर का पानी गांव के अजीत कुमार, राममूरत यादव, संतराम पाल, राम अवध पाल, आशिक खान, इशाक खान के घर में घुस गया। पानी घुसने से घर में रखा हजारों रुपये का सामान नष्ट हो गया।
ग्रामीणों के अनुसार घर में रखा राशन व अन्य सामान पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने रात में ही मामले की सूचना सिंचाई खंड के अधिकारियों को दी। सूचना के बाद मंगलवार की सुबह सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से नहर की पटरी को बांधा गया। इस संबंध में सिंचाई खंड के अवर अभियंता सर्वेश वर्मा ने बताया कि नहर में अधिक पानी छोड़ दिया गया। इस वजह से कटान हुई। अधिशासी अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच के आदेेश दिए गए हैं। कटान की वजह का पता चलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।