फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ward reserved on surge in patients

Sultanpur News: मरीजों की संख्या बढ़ने पर वार्ड आरक्षित

Wed, 18 Jun 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ward reserved on surge in patients
भदैंया सीएचसी के ​आर​क्षित वार्ड में भर्ती मरीज।
भदैंंया (सुल्तानपुर)। गर्मी और उमस के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों की कमी से मरीजों के इलाज में परेशानी हो रही है। बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए सीएचसी में 10 बेड का अतिरिक्त वार्ड आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

भदैया सीएचसी में इस समय 250 से अधिक मरीज रोज आ रहे हैं। अस्पताल की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सीएचसी में डॉ. अनूप श्रीवास्तव, डाॅ. अवनीश तिवारी व चिकित्साधीक्षक डॉ. आरपी सिंह ओपीडी करते हैं। फार्मासिस्ट ब्रजेश पांडेय मरीजों को दवा वितरित करते हैं। दवा कक्ष में एआरवी लगवाने वाले करीब 30 लोग आ जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में मरीजों को दिखाने से लेकर दवा लेने में एक घंटे से अधिक का समय लग जाता है। सीएचसी में हर दिन तीन से पांच प्रसव स्टाफ नर्स व एएनएम की देखरेख में होता है। इसके बाद भी महिला चिकित्सक नहीं हैं। स्टाफ की कमी से एक्सरे सुविधा सप्ताह में तीन दिन ही मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ.आरपी सिंह ने बताया कि गर्मी में बढ़ते मरीजों को देखते हुए एक वार्ड में 10 बेड आरक्षित किया गया है। चिकित्सकों की कमी को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed