फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   wall collapse, one died

महमंदीपुर गांव में छप्पर की दीवार ढही, बुजुर्ग की मौत

Fri, 14 Aug 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
wall collapse, one died
कूरेभार/धनपतंगज (सुल्तानपुर)। महमंदीपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात तेज बारिश के दौरान छप्पर के आशियाने के नीचे सो रहे परिवार पर कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर गृहस्वामी समेत तीन लोगों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गृहस्वामी को मृत घोषित कर दिया। पत्नी और पौत्री का उपचार चल रहा है। शुक्रवार की सुबह सूचना के बाद पहुंचे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के महमंदीपुर गांव निवासी दलित रामजग (60) का छप्पर का आशियाना है। बृहस्पतिवार की रात रामजग अपनी पत्नी विमला (55) और पौत्री खुशबू (17) के साथ उसी में सो रहा था। रात करीब 12 बजे बरसात के दौरान छप्पर के नीचे की एक कच्ची दीवार भरभराकर रामजग, विमला और खुशबू पर ढह गई। चीख-पुकार पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने दीवार के मलबे को हटाकर रामजग, विमला और खुशबू को बाहर निकाला।
विज्ञापन

गंभीर हालत में तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रामजग को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस के साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दूसरी ओर राजस्व विभाग के कानूनगो और लेखपाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को मिलेगी सहायता : प्रिया सिंह
कूरेभार। एसडीएम बल्दीराय प्रिया सिंह ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। उसने जांच की है। पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद के साथ ही आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
हादसे के बाद ही जागते अधिकारी
हादसे की सूचना के बाद पहुंचे ग्राम प्रधान इंद्रपाल मौर्य ने बताया कि सरकारी आवास के लिए जो सूची भेजी गई है, उसमें रामजग का नाम शामिल है। अब प्रशासनिक अधिकारी भी रामजग के परिवार को मदद का आश्वासन दे रहे हैं। यदि रामजग को समय रहते आवास मिला होता तो यह हादसा ही नहीं होता।
खेत के नाम पर नाम मात्र की है भूमि
कूरेभार। रामजग अपनी पत्नी विमला और पौत्री खुशबू के साथ गांव के बाहर छप्पर के घर में रहता था। वह किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। खेत के नाम पर नाममात्र की भूमि ही रामजग के पास है। रामजग की मौत से पत्नी और पौत्री का सीएचसी में बुरा हाल है।
बरसात से ढहा कच्चा मकान
भदैंया (सुल्तानपुर)। लोहरामऊ में शुक्रवार की सुबह बरसात के दौरान एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। घर में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के लोहरामऊ की रहने वाली राजेश्वरी देवी पत्नी जगराम मौर्य का कच्चा मकान शुक्रवार को बरसात के दौरान भरभराकर ढह गया । हालांकि मकान गिरने से पूर्व घर में मौजूद लोग बाहर निकल गए। मकान गिरने से परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।

बारिश में दीवार गिरने से युवती घायल
जगदीशपुर (अमेठी)। कमरौली थाने के दुलारीनगर गांव निवासी उसमान की पुत्री खालिदा बानो (18) शुक्रवार को अपने कच्चे मकान में मौजूद थी। बारिश के बीच अचानक मकान की कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में खालिदा बानो दब गई। ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर खालिदा बानो को बाहर निकाल तत्काल सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद खालिदा को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed