{"_id":"621a70dbd050013865733c05","slug":"voting-sultanpur-news-lko6195551183","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकलिए और मतदान का रिकॉर्ड बनाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकलिए और मतदान का रिकॉर्ड बनाइए
विज्ञापन
रवाना होतीं पालिंग पार्टियां।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। चुनाव के इंतजार की घड़ियां आखिर समाप्त हो गईं। रविवार की सुबह जिले के सभी पांचों विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। 44 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 18.28 लाख मतदाता करेंगे। मतदान के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थलों के लिए रवाना कर दिया गया।
अमहट के केंद्रीय विद्यालय व मंडी परिषद से काफी गहमागहमी के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। रवानगी के समय स्थल पर अव्यवस्था रही। फिलहाल शाम तक सभी पोलिंग पार्टियों को सुरक्षा कर्मियों के साथ आरक्षित साधनों से बूथों पर भेज दिया गया। निर्वाचन आयोग की तैयारियों के बाद अब मतदाताओं की बारी है। आपका एक वोट आपकी पसंद का विधायक बना सकता है। घर से निकलिए और मतदान का रिकॉर्ड बनाइए।
पांचवें चरण के विधानसभा चुनाव के लिए रविवार की सुबह से मतदान कराने के लिए शनिवार को जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों व जगदीशपुर आंशिक समेत 2244 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिले के पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए केंद्रीय विद्यालय अमहट में लंभुआ, सदर व कादीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पंडाल बनाया गया था। मंडी परिषद में अमेठी के जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के आंशिक समेत सुल्तानपुर व इसौली विधानसभा क्षेत्र के पंडाल बनाए गए थे।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए मतदान कार्मिकों को सुबह सात बजे बुलाया गया था। पांचों केंद्रों पर कर्मचारियों की हाजिरी लेने के बाद उन्हें बूथों का ड्यूटी पत्र सौंपा गया। इसके बाद ईवीएम, वीवीपैट व मतदान संबंधी प्रपत्र दिए गए। प्रपत्र, ईवीएम व वीवीपैट मिलने के बाद मतदान कार्मिकों ने उनका मिलान किया। मिलान के बाद पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए आरक्षित साधनों से रवाना किया गया। देर शाम पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं।