{"_id":"57dec9534f1c1b1b0aa82509","slug":"voter-i-card-camp-flop-on-day-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम पहले दिन ही फ्लॉप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम पहले दिन ही फ्लॉप
Amarujala Bureau
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
देर से आए बीएलओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा निर्वाचक नामावली को दुरुस्त करने के लिए रविवार को चलाया गया पुनरीक्षण अभियान पहले ही दिन फ्लॉप हो गया। ग्रामीण क्षेत्र की कौन कहे शहर के ही प्रमुख बूथों पर नामित बीएलओ दोपहर तक नहीं पहुंचे थे। बूथों पर बीएलओ के नहीं पहुंचने से पर्याप्त संख्या में विभिन्न प्रकार के फॉर्म नहीं भरवाए जा सके।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से नामित बीएलए ने इसका कड़ा विरोध भी जताया है। हालांकि डीएम समेत कई अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण कर अनुपस्थित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
शहर के केश कुमारी बालिका इंटर कॉलेज में निर्वाचन की ओर से 11 बूथ बनाए गए हैं। सुबह 11.30 बजे तक केश कुमारी बालिका इंटर कॉलेज का गेट बंद रहा। किसी बूथ पर कोई बीएलओ नहीं पहुंचा था। बीएलओ के नहीं पहुंचने से भाजपा के नामित बीएलए व कुछ आवेदकों ने भाजपा नेता डॉ. संतोष सिंह के साथ कॉलेज के सामने खड़े होकर विरोध जताया।
विज्ञापन
बस स्टेशन के पास स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में भी निर्वाचन कार्यालय की ओर से बूथ बनाया गया है। इस बूथ पर भी फॉर्म भरवाए जाने थे लेकिन सुबह 11 बजे तक इस बूथ पर भी कोई बीएलओ नहीं पहुंचा। बीएलओ के नहीं पहुंचने से अधिकांश बूथ सूने रहे।
यही हाल शहर के रामलीला मैदान का भी रहा। रामलीला मैदान पर भी सुबह साढ़े 10 बजे तक कोई बीएलओ नहीं पहुंचा था। इस दौरान बूथों पर आने वाले आवेदक लौट गए। भाजपा के बूथ एजेंटों ने यहां भी विरोध जताया।