फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Vivekanand Birth anniversary celebrated

युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

Tue, 12 Jan 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Tue, 12 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Vivekanand Birth anniversary celebrated
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा शक्ति और विवेकानंद का जीवन दर्शन विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को डायट परिसर में बीटीसी प्रशिक्षुओं की ओर से युवा दिवस कार्यक्रम मनाया गया। प्रशिक्षुओं ने अपनी चित्रकला के माध्यम से विवेकानंद के जीवन दर्शन को रेखांकित किया।
विज्ञापन


 भाषण प्रतियोगिता में स्वामी विवेकानंद के अभूतपूर्व योगदान के संदर्भ में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। जिला समन्वयक एमओपी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं जिला गाइड शिक्षिका ज्योति सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी, श्रद्घा सिंह, डायट प्रवक्ता हरिशंकर वर्मा, सावित्री सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसएस के स्वयं सेवकों ने किया श्रमदान
सुल्तानपुर। राणा प्रताप पीजी कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवायोजना के स्वयं सेवकों ने श्रमदान किया। पूरे परिसर की सफाई करने के बाद स्वयं सेवकों ने पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदे। इसके बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. निशा सिंह ने कहा कि विवेकानंद के व्यक्तित्व से हमें बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है। डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि पहले हमें स्वयं में बदलाव लाना होगा, तभी हम दूसरों को परिवर्तित करने का कार्य कर सकेंगे। संगोष्ठी को डॉ. अनिल, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed