{"_id":"6ad660f2621cab49b60ab5dd","slug":"board-exam-syllabus-remains-incomplete-with-february-approaching-concerns-mount-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-167678-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फरवरी में बोर्ड परीक्षा कोर्स अधूरा, बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फरवरी में बोर्ड परीक्षा कोर्स अधूरा, बढ़ी चिंता
Mon, 19 Oct 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं पांच से 24 फरवरी 2027 तक होंगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यालयों में पाठ्यक्रम पूरा कराने की कवायद तेज हो गई है। कई विषयों में अब तक 60 से 70 फीसदी कोर्स ही पूरा हो पाया है। ऐसे में शिक्षकों के सामने पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ विद्यार्थियों को रिवीजन, लिखित अभ्यास और मॉडल पेपर हल कराने के लिए समय निकालने की चुनौती है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यालयों ने तैयारी की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। हाईस्कूल की छात्रा शिवांगी ने बताया कि गणित और अंग्रेजी का करीब 60 से 65 फीसदी पाठ्यक्रम ही पूरा हुआ है।
इंटरमीडिएट की छात्रा राधिका सोनी के अनुसार, भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी का लगभग 70 फीसदी कोर्स पूरा हो चुका है। वहीं, छात्र वैभव ने बताया कि गणित का 70 और रसायन विज्ञान का करीब 65 फीसदी पाठ्यक्रम ही पूरा हुआ है।
विज्ञापन
-- -- -- --
दिसंबर तक रिवीजन की तैयारी
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए समयबद्ध योजना बनाई गई है। नवंबर के अंत तक कोर्स पूरा करने का लक्ष्य है। 15 दिसंबर तक पाठ्यक्रम समाप्त कराने की समय सीमा को ध्यान में रखकर तैयारी की जा रही है। इसके बाद रिवीजन, लिखित अभ्यास और मॉडल पेपर हल कराने पर जोर दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- --
अतिरिक्त कक्षाओं पर जोर
विद्यालयों को अतिरिक्त कक्षाएं चलाकर पाठ्यक्रम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। कमजोर विद्यार्थियों की तैयारी पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा गया है, ताकि उन्हें परीक्षा से पहले पर्याप्त अभ्यास का अवसर मिल सके।
-सूर्यप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
-- -- -- -- --
विद्यार्थियों के लिए तैयारी के टिप्स
- समय-सारिणी बनाएं : सभी विषयों के लिए रोजाना समय तय करें।
- अधूरे अध्याय पूरे करें : कठिन और बाकी पाठों को प्राथमिकता दें।
- लिखकर अभ्यास करें : गणित और विज्ञान के प्रश्नों को हल करें।
- संक्षिप्त नोट्स बनाएं : महत्वपूर्ण सूत्र, परिभाषाएं और मुख्य बिंदु लिखें।
- मॉडल पेपर हल करें : निर्धारित समय में मॉडल प्रश्नपत्र हल करें।
- शिक्षकों की मदद लें : कठिन अध्यायों से जुड़ी शंकाएं दूर करें।