{"_id":"662027c4ab8f76db7003bde4","slug":"vishwa-hindu-mahasangh-celebrated-the-birth-anniversary-of-shri-ram-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-112366-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विश्व हिंदू महासंघ ने मनाया श्रीराम का जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विश्व हिंदू महासंघ ने मनाया श्रीराम का जन्मोत्सव
Thu, 18 Apr 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विश्व हिंदू महासंघ ने बुधवार को शहर के सीताकुंड धाम पर प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया। परिसर में हवन-पूजन के बाद भगवान की आरती उतार कर प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही विश्व कल्याण की कामना की गई।
सीताकुंड धाम पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह के नेतृत्व में श्रीराम जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन व सभासद रमेश सिंह टिन्नू ने प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस बीच जयश्री राम के जयकारों से पूरा धाम परिसर गुंजायमान हो गया। इसके बाद भजन-कीर्तन और हवन-पूजन हुआ। मदन ने कहा कि हमारी पीढ़ी बहुत भाग्यशाली है, जो आज प्रभु श्रीराम के जन्मस्थान पर जन्मोत्सव होते हुए देख रही है। इस मौके पर राकेश मिश्र, राजेश पाठक, शुभेंद्र सिंह, सेनजीत कसौधन, देवेंद्र विक्रम सिंह, तेजस्व पांडेय, अनिल सिंह, सचिन पांडेय आदि मौजूद रहे।
उधर, दोस्तपुर में चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को बभनैया पूरब गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया। चौक घंटाघर के पास शिव मंदिर में भी लोगों ने सुंदरकांड का पाठ किया। सुबह से लोगों ने अपने घरों में हवन पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पथ संचलन किया।