{"_id":"643da4a36b2540d1eaf56466eed5e3ab","slug":"vishal-yadav-selected-in-ies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशाल यादव का आईईएस में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशाल यादव का आईईएस में चयन
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
शहर के एजूकेशन कॉलोनी निवासी विशाल यादव का चयन भारतीय अभियांत्रिकी सेवा में हुआ है। विशाल को ऑल इंडिया में 16वीं रैंक हासिल हुई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत रूमाली देवी का पुत्र विशाल यादव शुरू से ही मेधावी रहा है। उसने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना से 2013 में बीटेक उत्तीर्ण किया है।
विज्ञापन
विशाल वर्तमान में आईआईटी मुंबई से एमटेक कर रहे हैं। पहले प्रयास में उन्होंने भारतीय अभियांत्रिकी सेवा में 16वीं रैंक हासिल की है। विशाल का कहना है कि उनका अगला लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन है।
विज्ञापन