फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Violence in elections, firing

पंचायत चुनाव में उपद्रव, हुई फायरिंग

Sat, 17 Oct 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Sat, 17 Oct 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शामिल गौरीगंज तहसील क्षेत्र के कई बूथों पर मतदान के दौरान शनिवार को जमकर बवाल हुआ। फर्जी मतदान को लेकर शुरू हुई मारपीट में जहां करीब दस लोग घायल हो गए, वहीं दो डीडीसी प्रत्याशियों के चार पहिया वाहन तोड़ दिए गए।

विज्ञापन


उपद्रवियों ने आधा दर्जन से अधिक बाइकों में तोड़फोड़ करने के बाद एक बाइक फूंक दी। हालात इस कदर बेकाबू रहे कि अराजकतत्वों ने पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में कई राउंड फायरिंग भी की। एक पक्ष ने दूसरे पर सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के समर्थक होने का आरोप मढ़ा है। तहसील क्षेत्र के तीनों ब्लॉकों में 57.3 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शामिल गौरीगंज तहसील के तीन ब्लॉकों में शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान बढ़ने के साथ ही कई बूथों पर झड़प का दौर शुरू हुआ। शाम करीब सवा चार बजे गौरीगंज थाने के पठानपुर स्थित बूथ संख्या -70 और 71 पर फर्जी मतदान को लेकर बीडीसी प्रत्याशी पवन सिंह व शोभावती सिंह के पुत्र राकेश सिंह के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच वार्ड संख्या-25 से डीडीसी प्रत्याशी रणवीर सिंह भी बूथ पर पहुंच गए। रणवीर ने राकेश का पक्ष लिया तो दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें पठानपुर निवासी शेरबहादुर सिंह व हरीराम पासी सहित आठ-10 लोग घायल हो गए।

यहां किसी तरह मामला शांत होने के बाद रणवीर सिंह ऐंठा बूथ की ओर जा रहे थे कि अचानक पहुंचे कई लोगों ने उनकी स्कार्पियो में तोड़फोड़ शुरू कर दी। रणवीर ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। रणवीर की गाड़ी को तोडने के बाद उपद्रवी पठानपुर बूथ पहुंचे और राकेश समर्थकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने के बाद छिटेपुर निवासी दिनेश शुक्ल की बाइक को आग के हवाले कर दिया।

इस बूथ पर जमकर तांडव मचाने के बाद उपद्रवी सैठा बूथ पहुंचे और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में करीब 20 राउंड फायरिंग की। सैठा और ऐठा के बीच में अराजकतत्वों ने आने जाने वाले राहगीरों की पिटाई करने के साथ ही करीब आधा दर्जन बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया और किसान नेता समरजीत सिंह को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

वार्ड संख्या 25 से ही भाजपा समर्थित डीडीसी प्रत्याशी रामप्रसाद मिश्र भी बवाल की जानकारी मिलने के बाद पठानपुर पहुंचे तो पवन सिंह व उनके समर्थक लाठी डंडे लेकर टूट पड़े। रामप्रसाद व उनके साथ मौजूद केशव सिंह तो किसी तरह मौके से भाग निकले लेकिन उपद्रवियों ने उनके वाहन को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

हालात इस कदर बेकाबू हो गए थे कि प्रेक्षक रामबहादुर, डीएम जगतराज त्रिपाठी व एसपी हीरालाल की मौजूदगी में ही उपद्रवी तत्व गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के साथ ही आने जाने वालों को पीटते रहे। क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए एडीएम, एएसपी व सीओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व बड़ी संख्या में फोर्स गांवों में कैंप कर रही है। मामले में किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

रणवीर व राम प्रसाद का आरोप है कि उपद्रवी तत्व स्थानीय सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के करीबी थे। इस बाबत विधायक ने कहा कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।


जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी व एसपी हीरालाल ने कहा कि घटना को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया जा रहा है। पठानपुर बूथ के बाहर दो पक्षों में मारपीट जरूर हुई। इसी के विवाद में एक बाइक और स्कार्पियो तोड़ी व फूंकी गई। फायरिंग किए जाने की बात से इन्कार करते हुए डीएम ने कहा कि पीड़ित पक्ष मामले में केस दर्ज करवाएगा तो दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed